फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पत्र लेखन स्पर्धा में सात स्कूलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। मुख्य डाकघर रामपुर बुशहर के परिसर में भी अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सात स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक सुधीर वर्मा ने बताया कि विभाग का मकसद युवाओं में पत्र लिखने की रूचि पैदा करना और उनके विचार व्यक्त करने का मंच उपलब्ध करवाना है। क्षेत्रीय स्तर से तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा। परिमंडल स्तर पर पूरे प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को नकद इनाम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां से श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल करने के लिए डाक निदेशालय नई दिल्ली को भेजा जाएगा। सुधीर वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें