फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में दी जाए छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने 55 वर्ष पूरा कर चुके वरिष्ठ शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से छूट देने की मांग उठाई है। संघ के जिला अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाशदीप शर्मा, राज्य मुख्य संरक्षक केदार रांटा, मुख्य सलाहकार प्रेमपाल दुल्टा, कानूनी सलाहकार विकेश जनारथा , दुर्गा मेहता ,वेद प्रकाश शर्मा, प्रेम शर्मा, सुरेंद्र रोंगटा, नरेश लाल, विवेक मेहता, डॉ उमेश दाउटू, युगल किशोर, सूरज चौहान, तरुण नेष्टा, वीरेंद्र वाशिंगटा और कमल भिख्टा ने कहा कि अध्यापक वर्ग ने चुनाव आयोग के निर्देशों की हमेशा अनुपालन की है, और आने वाले समय में भी करता रहेगा, लेकिन 55 वर्ष की आयु पुरा कर चुके अध्यापक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और विकारों से ग्रस्त हैं। ऐसी स्थिति में दुर्गम एवं अन्य क्षेत्रों में चुनाव कार्य करना अत्यंत जोखिम पूर्ण रहता है। इसको देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन की राज्य चुनाव अधिकारी से मांग कि कि 55 वर्ष की आयु पूरा कर चुके वरिष्ठ शिक्षकों को मतदान कार्यों से छूट दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें