फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांच दिन के बाद भी पूरी तरह नहीं सजा लवी मेला मैदान, फीका पड़ा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा में व्यापारियों को मिले अतिरिक्त समय के कारण मेले में नहीं पहुंच पाए व्यापारी
विज्ञापन


करीब 25 फीसदी मेला मैदान और 40 फीसदी एनएच पांच पड़ा खाली, स्टेज के साथ स्टॉल के लिए लगी बोली

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया है, लेकिन बात करें मेले की तो मेला मैदान में अभी भी 25 फीसदी जगह खाली पड़ी है। यही हाल नेशनल हाईवे पांच पर सजने वाली दुकानों का भी है। यहां करीब 40 फीसदी जगह व्यापारियों के न पहुंचने से खाली है। जिला कुल्लू में सजे दशहरे में पहुंचे व्यापारियों को अतिरिक्त समय मिलने के कारण वे यहां नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि मेला कमेटी ने मेला मैदान में सभी प्लॉट आवंटित कर दिए गए हैं। रामपुर में 11 नवंबर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय लवी मेला अब तक पूरी तरह से नहीं सज पाया है। मेला मैदान जो बीते वर्षों में 11 नवंबर को ही सज जाता था, वहां अभी भी करीब 25 प्रतिशत जगह खाली है। वहीं नेशनल हाईवे पांच पर जहां स्टॉल पुराने बस अड्डे से लेकर पाटबंगला मैदान तक सजते हैं, वहां भी अधिकतर स्थान व्यापारियों के न पहुंचने से खाली पड़ा है। मेला न सजने से लोगों में भी मेले को लेकर खासा रुझान देखने को नहीं मिल रहा है। समय पर मेला न सजने के लिए मेले के दौरान दीवाली पर्व होना और कुल्लू जिले में सजे दशहरे मेले में व्यापारियों को अतिरिक्त समय मिलना कारण माना जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यापारी रामपुर पहुंचेंगे और मेले में खरीद-फरोख्त का खूब दौर चलेगा। वहीं मेला मैदान में स्टेज के साथ बुधवार को स्टॉलों के लिए व्यापारियों ने बोली लगाई। वीरवार तक यहां भी स्टॉल सजाने का कार्य शुरू हो जाएगा। मेला मैदान और एनएच पर स्टॉल न सजने से अभी तक मेले का रंग फीका पड़ा है। लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि मेला मैदान में प्लॉट आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बुधवार को स्टेज के सामने व्यापारियों को स्टॉल आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि कुल्लू के दशहरा पर्व में व्यापारियों को अतिरिक्त समय दिया गया है, जिस कारण वहां से अभी व्यापारियों का आना शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें