फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अश्व प्रदर्शनी में पहले दिन सबसे महंगा 52,000 रुपये में बिका घोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटबंगला में आयाेजित प्रदर्शनी में पहली दिन 40 घोड़ों का हुआ कारोबार, आज किसान गोष्ठी
विज्ञापन

पिछले साल सबसे महंगा 78,000 में बिका था चामुर्थी घोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शनिवार को अश्व प्रदर्शनी से आगाज होगा। रामपुर के पाठबंगला मैदान में चल रही अश्व प्रदर्शनी का आयोजन छह नवंबर तक होगा। अश्व प्रदर्शनी के पहले दिन सबसे महंगा अपर किन्नौर के अमर सिंह का एक घोड़ा 52,000 रुपये में बिका। इसके अलावा एक घोड़ी 48,000 और एक खचर 38,000 में बिकी। पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी रामपुर डाॅ. अनिल शर्मा ने बताया कि शनिवार को 137 घोड़ों का पंजीकरण हुआ। पिछली बार सबसे महंगा घोड़ा 78,000 रुपये में बिका था। प्रदर्शनी में एक दिन में 40 घोड़ों का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि रविवार को पाठ बंगला मैदान रामपुर में अश्व पालकों के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ, रिमाउंट वेटनरी कोर और कर्नल योगेश डोगरा अश्व पालकों को अश्व प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। अश्व प्रदर्शनी में बुक इंडिया कंपनी, इनटास और नव फार्मा अश्व सहभागिता दे रहे हैं। इस दौरान घोड़ों के इलाज के लिए टीम का गठन भी किया गया है। छह नवंबर को घोडा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विजेता टीमों को विधायक नंदलाल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें