फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशाड़ा और बधाल में चट्टानें गिरने से तीन घंटे अवरुद्ध रहा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर क्षेत्र में बारिश थमने के बाद भी नुकसान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को झाकड़ी के समीप पशाड़ा और बधाल में चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे 05 तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि चट्टानों की चपेट में यहां से गुजर रहा कोई वाहन नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टानें गिरने के स्थान से मात्र दस से पंद्रह मीटर की दूरी पर करोड़ों की लागत से बना पुल भी था, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। नेशलन हाईवे झाकड़ी सेक्शन के जेई दिनेश शर्मा ने बताया पशाड़ा खड्ड के ऊपर से साफ मौसम में अचानक चट्टानें गिर गईं।

इन्हें जेसीबी से हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है। वहीं ज्यूरी के निकट बधाल में भी भारी भरकम चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। यहां करीब करीब डेढ़ मंजिल ऊंचे पत्थर ने सड़क को घेर लिया था। ज्यूरी सेक्शन के जेई चंद्र उनियाल ने बताया बधाल में काफी बड़ी चट्टान सड़क पर आ गई थी।
विज्ञापन


चट्टान के कुछ भाग को काटने के बाद यातायात बहाल किया गया। नेशनल हाईवे के एसडीओ करतार चंद शर्मा ने बताया नेशनल हाईवे को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें