फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अप्रैल 2010 के विकल्प की शर्त हटाए सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ जिला कुल्लू की बैठक का आयोजन संघ के जिला प्रधान कुंदन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। संघ ने प्रदेश सरकार से 26 अप्रैल 2010 के विकल्प की शर्त को वापस लेने की मांग की। जिला प्रधान कुंदन शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार ने 26 अप्रैल 2010 की टीजीटी से मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प की शर्त को हटाने के विषय में बजट घोषणा में स्वीकृति प्रदान कर दी थी, लेकिन उसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका। बैठक में सरकार द्वारा 30 किलोमीटर के भीतर दैनिक भत्ता और यात्रा भत्ता बहाल करने की मांग की गई और इसे हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के प्रतिकूल बताया गया। संघ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप क्लस्टर सिस्टम को लागू करने में विद्यार्थी हित में उचित सहयोग का प्रस्ताव पारित किया। इसमें सर्वप्रथम संघ के पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार को विदाई दी गई।इस मौके पर संघ के महासचिव वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कतना, पूर्ण शर्मा, सुरेंद्र कुमार, प्रेम शर्मा, चमन प्रकाश, कुलदीप शर्मा, मेहर सिंह, सरजीत ठाकुर, रामलाल शर्मा, प्रेम ठाकुर, वेद राम, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें