फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा संसद में कोटखाई स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय युवा संसद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई (छात्र) में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कोटखाई खंड की विभिन्न पाठशालाओं ने भाग लिया। युवा संसद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटखाई के प्रधानाचार्य अजय वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। स्पर्धा में छात्रों ने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की कार्यप्रणाली का मंचन किया। युवा संसद स्पर्धा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटखाई ने प्रथम स्थान ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटखाई (छात्र) दूसरे स्थान पर रहा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलबोग तीसरे स्थान पर रहा। युवा संसद में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विदेश नीति के साथ साथ महिला आरक्षण पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रधानाचार्य अजय वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह युवाओं ने युवा संसद प्रतियोगिता में विषयों को सदन में रखा है, यह आने वाले समय के लिए अच्छा संदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें