संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने बजट में कोटखाई क्षेत्र की उपतहसील कलबोग ( उबादेश ) के लिए अग्निशमन इकाई खोलने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र की जनता खुश है।केंद्र के खुलने से क्षेत्र में आग से होने वाली घटनाओं में लोगों की संपत्ति को बचाया जा सकेगा। इस क्षेत्र से कोटखाई, ठियोग और टिक्कर अग्निशमन केंद्र बहुत दूर है। घटना की सूचना के बाद जब तक यहां दमकल वाहन पहुंचते हैं, उस समय तक पूरी संपत्ति जलकर बर्बाद हो जाती थी। अब उबादेश की करीब 10 पंचायतों के लिए एक अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। बजट में उबादेश क्षेत्र के लिए दकमल केंद्र खोलने की घोषणा को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासी रुपालाल जस्टा प्रधान बाघी, सौरभ रोहटा उपप्रधान बाघी, पूर्व प्रधान पूर्ण चंद रोहटा , राजेंद्र खोलटा , जीतराम पस्ता , हरि प्रकाश सोपटा, यशपाल रोहटा, हरिदत्त , कुसुमलता प्रधान रतनाड़ी , लायकराम ओस्टा पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस जुब्बल कोटखाई, प्रेम, प्रमोद भोलटा और सुनील ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में जब भी आग की घटनाएं हुईं, समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से लाखों का नुकसान होता रहा है। यहां दमकल वाहन पहुंचने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग जाता था। अब क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोलने से काफी हद तक नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। अब अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा से लोगों ने राहत की सांस ली है । इससे पहले भी उबादेश में आग लगने से ऐतिहासिक स्कूल की इमारत जलकर राख हो चुकी है। इसके साथ सोसाइटी का भवन भी पिछले वर्ष जल गया था।