फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाग डुमैहर और पांदली में केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोटखाई (रोहड़ू)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को कोटखाई तहसील की बाग डुमैहर और पांदली पंचायत में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के कर्मचारियों ने मौके पर ही फार्म भरकर सभी औपचारिकताएं पूरी की। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बाग डुमैहर पंचायत की प्रधान उर्मिला जस्टा ने ग्रामीणों के विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस मौके पर लोगों को बगीचों में ड्रोन से स्प्रे करने की आधुनिक तकनीकी से भी अवगत करवाया गया। साथ ही ग्रामीणों के आभा कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें