फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-झड़ासली सड़क का स्तरोन्नत कार्य : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर ने किया स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन, घूंसा संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती नगर-झड़ासली सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क का निर्माण कार्य करीब 22 करोड़ रुपये से पूरा किया जाएगा। इसके बाद मंत्री ने भरोट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उप चुनाव के बाद विधानसभा क्षेत्र की करीब 58 सड़कें पास की गई हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 12 सड़कों के लिए 190 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। चार वर्षों के भीतर विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 134 महाविद्यालयों में से 105 में प्राचार्य के पद खाली चल रहे थे। अब 85 महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की तैनाती कर दी गई है। पंचायत में एक डंगा, मंदिर निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के टैंक की मांग को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस समय प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना है। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश के राहत मैनुअल में संशोधन किया है। इसके साथ ही आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4,500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने 20 लाख रुपये से निर्मित घूंसा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने घूंसा गांव में आपदा से प्रभावित घरों एवं अन्य संपदाओं को हुई क्षति का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान भरोट और घूंसा गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, मोती लाल सिथटा, भीम सिंह झोहटा, एसडीएम राजीव सांख्यान, उपप्रधान सत्य देव सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें