फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में करोड़ों की परियोजनाओं के किए शिलान्यास और उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कहा ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन कोटखाई क्षेत्र में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जनकल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण और भूमि पूजन किए। इस दौरान रोहित ठाकुर ने दो करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत गुम्मा के अंतर्गत हुल्ली, कुफ्फर, कनलोग, साथ लगते क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना और गुम्मा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्तरोन्नत किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने गुम्मा के प्रगतिनगर में 44 लाख 18 हजार रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कोटखाई तहसील के उबादेश क्षेत्र का दौरा कर कलबोग पंचायत के अंतर्गत सात करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना (चरण-1) का लोकार्पण किया। परियोजना से ग्राम पंचायत कलबोग के ग्रामीणों की सिंचाई की जरूरतें पूरी होंगी। इसके साथ ही उन्होंने आठ करोड़ 10 लाख रुपये से विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत ग्वाच, विकासनगर, नार्गन सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन भी किया। कलबोग में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा की जुब्बल-कोटखाई-नावर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का सर्वाधिक उन्नत और आदर्श क्षेत्र बनाने के कांग्रेस सरकार इस दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा में शीघ्र ही डाॅक्टरों के अतिरिक्त पदों के साथ दंत चिकित्सक और पैरामेडिकल के पदों को भी भरने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें