फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अमित सूद प्रधान और सुमन बनीं उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेश्वर पब्लिक स्कूल कुमारसैन में किया पीटीए का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटेश्वर पब्लिक स्कूल कुमारसैन में पीटीए सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अमित सूद को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीटीए का प्रधान और सुमन को उपप्रधान चुना गया। बैठक में स्कूल में वर्षभर होने वाली शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों पर चर्चा कर स्कूल की बेहतरी को लेकर सदस्यों ने सुझाव दिए। नवनियुक्त प्रधान अमित सूद ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों से पीटीए की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की, जिससे स्कूल के विकासात्मक विषयों पर चर्चा की जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश रमचैक, पीटीए सचिव अनुज कैंथला, सदस्य रसना, दीक्षा, रीचा, रंजना, ममता, कमल गुप्ता, मधु, सोनिका वर्मा, दीपिका और अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें