फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में राउ लाने पर्व का शुभारंभ, पारंपरिक परिधानों में झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्व देखने के लिए देश विदेश से पहुंचे सैलानी, परियों को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के ऐतिहासिक गांव कल्पा में राऊ लाने पर्व का शनिवार को आगाज हुआ। यह पर्व चार दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा। लोक मान्यताओं के अनुसार पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य परी लोक से आईं परियों को प्रसन्न करना है, जिससे गांव में सुख व समृद्धि बनी रहे। यह पर्व ससकर नामक त्योहार के बाद मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष और महिलाएं लोकनृत्य करती हैं। इस बार पर्व को देखने के लिए देश और विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आए हैं। कल्पा गांव में सुबह से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे औेर पारंपरिक नृत्य लुत्फ उठाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर नृत्य किया। सुबह से बारिश और बर्फबारी होने पर भी लोग मेले में मग्न रहे और पर्व को धूमधाम से मनाया। मेले का समापन दो अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें