30 अक्तूबर से 2 नवंबर को आयोजित होगा चार दिवसीय महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 30 अक्तूबर से 2 नवंबर को आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे वहीं समापन समारोह पर राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव पुलिस मैदान रिकांगपिओ में मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिस किन्नौर, खाद्य स्टाॅल, किन्नौरी मार्केट, सूखे मेवे, खेलकूद और चेस का आयोजन किया जाएगा। इस बार रिकांगपिओ के मार्केट में एक तरफ ही दुकानें सजाई जाएंगी।