फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान लुढ़कने से सेब सहित अन्य फसलें प्रभावित होने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/किन्नौर। मौसम ने एक बार फिर करवट लेने से प्रदेश में ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार को किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई वहीं निचले इलाकों में बारिश हुई। मौसम के करवट बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सेब सहित अन्य फसलों की पैदावार प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। गौर हो कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 से 17 नवंबर तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला किन्नौर में येलो अलर्ट को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की हिदायत जिला प्रशासन ने दी है। रविवार सुबह किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों जौर खंडन, सांगला कंडा, छितकुल कंडा सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। वहीं रामपुर, निरमंड, झाकड़ी और ज्यूरी सहित निचले इलाकों में बारिश हुई। मौसम के बदले रुख से एकबार फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल कल्पा का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, सांगला का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें