ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाएं पर्यटक और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 जनवरी से तीन फरवरी तक जिले में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने चेतावनी के मद्देनजर लोगों और सैलानियों से ऊपरी क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में होने वाली बारिश की आशंका और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक और पर्यटक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155,51,52,53,54 और 1077 पर सूचित कर सकते हैं।