फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिरसा मुंडा के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में इतिहास विभाग के तत्वाधान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में इतिहास विभाग के तत्वाधान में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज कि प्राचार्या कन्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय के छात्रों ने नाटकीय के माध्यम से झारखंड के मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले नायक बिरसा मुंडा का देश में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, विरासत, धरोहर और उनके द्वारा दिए गए राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शाया। कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका वर्षा क्लेट ने कहा कि देशभर में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए केंद्र सरकार हर साल जनजातीय गौरव दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान आदिवासी बेल्ट के बंगाल प्रेसिडेंसी में आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया था। छात्र तरुण गाजटा ने बिरसा मुंडा का अभिनय किया। कुसुम, शिखा, मुस्कान, अनीता और निवेदिता ने आदिवासी का अभिनय किया। हितेश क्रिषा, कीर्ति ने ब्रिटिश अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें