जिला किन्नौर में 10 पदों के लिए 20 से 25 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों के पद भरेगा। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में 1,161 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। इसमें किन्नौर जिले में 10 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक किन्नौर कुलदीप नेगी ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों के कुल 1,161 पदों के लिए बैचवाइज आधार पर नियुक्ति की जानी है। इसके तहत जिला किन्नौर जिले में कुल 10 पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 20 से 25 नवंबर तक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय जिला किन्नौर में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में अनारिक्षत वर्ग के 31 दिसंबर 2013 तक के बैचवाइज अभ्यर्थियों के लिए कुल पांच पद भरे जाएंगे। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 31 दिसंबर 2013 तक के बैच वाइज अभ्यर्थियों के लिए एक पद भरा जाएगा, अनुसूचित जाति वर्ग के 31 दिसंबर 2013 तक के बैच वाइज अभ्यर्थियों के तीन पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वे 20 से 25 नवंबर तक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय जिला किन्नौर स्थित रिकांगपिओ में सभी आवश्यक दस्तावेजों, एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।