संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जिला किन्नौर के जिला दंडाधिकारी कार्यालय पूह में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने की। शिविर में पूह खंड में 14 अनाथ बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। उपायुक्त ने शिविर में सभी अनाथ बच्चों और अभिभावकों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने कि दो बच्चे सोलन कॉलेज में पढ़ रहे हैं, एक नीट की कोचिंग और दो आईटीआई रिंकागपिओं से प्रशिक्षण ले रहे है, इन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संयोजक सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों सहित पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।