फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉले ज में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर की कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल एनएसएस और एनसीसी के सौजन्य से मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. पूनम मेहता ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मुख्यातिथि, एसजेवीएन किन्नौर के सहायक प्रबंधक जगत सिंह नेगी, कनिष्ठ अधिकारी, एचआर मनीष सैनी और गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया और भ्रष्टाचार विषय पर विचार प्रकट किए। बीकॉम तृतीय वर्ष की सुप्रिया ने प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये नकद बीकॉम तृतीय वर्ष के चिराग ने द्वितीय 2,500 रुपये नकद और एमए राजनीति शास्त्र तृतीय सत्र की शशिबाला ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पोमी, संतोष, संजना, पायल और अरमान को सांत्वना पुरस्कार 1,500 रुपये प्रति छात्र देकर नवाजा गया। प्रतिभागियों को 25 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाप्त पूनम मेहता ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी महाविद्यालय मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें