फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आजाद संठन निचार खंड के अध्यक्ष की कमान रवि बिष्ट को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
टापरी में कार्यकारिणी का किया विस्तार, संजीव कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। आजाद संगठन ने रविवार को टापरी के वन विभाग विश्रामगृह में पूर्व विधायक एवं जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवंत नेगी की अध्यक्षता में निचार आजाद संगठन का विस्तार किया। इसमें आजाद संगठन निचार खंड के अध्यक्ष की कमान रवि बिष्ट को सौंपी गई । इसके अलावा रविंद्र नेगी महामंत्री, देवराज, महामंत्री , भगवान दास और संजीव कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रवि बिष्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किस पार्टी के साथ आगे जाना है, इस विषय को लेकर आगामी कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की जाएगी। गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर किन्नौर भाजपा पार्टी के लिए आजाद संगठन मुसीबत बन सकता है। आजाद संगठन में पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी के साथ कई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्होंने अब लोकसभा चुनाव को लेकर किन्नौर जिले तीन खंड में अपने संगठन का गठन करके विस्तार करना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक के साथ उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी से तेजवंत नेगी को टिकट न मिलने पर आजाद चुनाव लड़वाया था। इसमें पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने 8,000 के करीब वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें