फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन रहा फ्लॉफ : सूर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, कंगना ने मंहगाई, बेरोजगारी और विजन पर कुछ नहीं कहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ और स्कीबा में आयोजित भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन फ्लॉफ रहा। भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी कंगना रनौत और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महंगाई, बेरोजगारी और विजन को लेकर कुछ नहीं कहा। यह बात सोमवार को किन्नौर कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया समन्वयक डॉ. सूर्या बोरस ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में कही। बोरस ने कहा कि कंगना रनौत ने एक वर्ष पूर्व दलाईलामा के प्रति कथित अपशब्द को लेकर जिले के बौद्ध अनुयाइयों ने कंगना के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों में रोष रैली निकाली थी। इस कारण आज कंगना स्कीबा से ऊपर नहीं जा पाई जबकि पूर्व में चांगो क्षेत्र में भी कंगना रनौत का कार्यक्रम तय हुआ था। बतौर प्रत्याशी कंगना ने आगामी विजन को लेकर कुछ नहीं कहा। सिर्फ फैशन शो के रूप में किन्नौरी परिधान पहनकर आईं थीं। अगर किन्नौरी और हिमाचली परिधान इतने अच्छे लगते तो कंगना को फिल्मी इंडस्ट्री में भी प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करना चाहिए था। इस मौके पर महिला किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कुमारी, कल्पा ब्लॉक समिति अध्यक्ष ललिता पंचारस और किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता कुलवंत नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें