फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जिला किन्नौर कांग्रेस ने बैठक में रणनीति तैयार की। इसमें मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की जिला किन्नौर से जीत सुनिश्चित करने के लिए मंथन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में हुई बैठक में जिले के तीन ब्लॉकों के विभिन्न संगठनों और पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार करने के साथ प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उमेश नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर के लोगों ने ठाना है कि युवा नेतृत्व विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएंगे। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहना होगा। बैठक में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें