फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शुद्धारंग के ग्रामीणों को बताईं सरकार योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा विकास खंड की शुद्धारंग पंचायत में मंगलवार को विभिन्न विभागों ने सरकार योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्राम पंचायत शुद्धारंग और खवांगी के लोगों ने भाग लिया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग और लीड बैंक किन्नौर के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें