यातायात अवरूद्ध होने से हजारों लोग झेल पड़ी परेशानियां, दोनों ओ लगी वाहनों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के टापरी के समीप पागल नाला अचानक उफान पर आ गया। इससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। यातायात अवरूद्ध होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही और लोग मार्ग बहाली का इंतजार करते हैं। इसके बाद एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम करीब 4:45 बजे टापरी के समीप पागल नाले का अचानक जलस्तर बढ़ गया। साथ ही इसमें मलबा आ गया। इससे नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। यातायात अवरूद्ध होने जिला किन्नौर का संपर्क कट गया। इस वजह से किन्नौर से रामपुर और रामपुर से किन्नौर की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि एनएच के दोनों वाहनों की कतार लग गई और हजारों लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने दो मशीनें तैनात कर एनएच को बहाल करने का काम शुरू किया और करीब 5:45 से वाहनों की आवाजाही बहाल किया। एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि मार्ग को बहाल को एक घंटे के बाद बहाल कर दिया गया है।