फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में अब ट्रैफिक जाम बना परेशानी, वाहनों की लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार-चार घंटे तक जाम में फंस रहे लोग, सड़क पर पड़े गड्ढों ने भी बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

पुलिस के 20 और होमगार्ड के 22 जवान संभाल रहे जिम्मा, निगुलसरी से चौरा तक चार-चार घंटे तक फंस रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी सेक्टर-26 में यातायात बहाल होने के बाद जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं अब घंटों लग रहे जाम ने हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे पांच पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे छोटे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। गौर हो कि निगुलसरी सेक्टर-26 में दस दिन के बाद नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल हो सका है, लेकिन यहां वाहन चालकों और यात्रियों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। नए सिरे से बनी करीब पांच सौ मीटर सड़क पर बड़े और भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे छोटे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यहां ट्रैफिक वन वे किया गया है। इस कारण भावानगर से निगुलसरी तक वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ना पड़ रहा है। हालांकि भावानगर से चौरा तक पुलिस प्रशासन ने 22 पुलिस और 20 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया है, जो ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन सड़क की दयनीय हालत और गड्ढों के कारण जाम से निपटना मुश्किल हो गया है। वहीं 26 सेक्टर में निकल रहे प्राकृतिक चश्में के पानी के कारण भी सड़क पर गड्ढे बन रहे हैं। पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दरकने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यहां को वनवे ट्रैफिक चलाया है। सोमवार को दोपहर दो बजे तक निगुलसरी में वाहनों की एकतरफा आवाजाही करवाई गई, जबकि दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा ने बताया कि निगुलसरी में ट्रैफिक व्यवस्था काे सुचारू रखने के लिए पुलिस के 22 और होमगार्ड के 20 जवान तैनात किए गए हैं। पहाड़ी से भूस्खलन होने की स्थिति में वाहनों की एकतरफा आवाजाही करवाई जा रही है। स्थिति सामान्य होने पर दोनों ओर से वाहनों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें