एकलव्य स्कूल निचार के छात्र छात्राओं ने जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में झटका ओवर ऑल विजेता का खिताब
भावानगर (किन्नौर)। वाई 20 के जोनल स्तर प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति ने देहरादून के महाराणा प्रताप खेल महाविद्यालय में करवाया। प्रतियोगिता में हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिमाचल से एकलव्य निचार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के 11 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में चतुर्थ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय साहित्य, सांस्कृतिक और कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें देश के 22 राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। एकलव्य निचार की अपेक्षा चौबा और रिद्धि प्रधा ने स्पैल बी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अपेक्षा चौबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं त्वरित भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का नेगी दूसरा स्थान पर रहीं। वहीं परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर में आयोजित 31वें बाल विज्ञान मेले में एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार के छात्रों ने ओवरआल का खिताब हासिल किया। इसमें आरजू नेगी, सृजन सहदेव, वंशिका, इशांत, रिजिल मेहता, समीर, वैभव, सुधांशु, अक्षरा और जतिन का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य गीतांजली भूषण ने सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।