फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सहायक आयुक्त ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत एसी टू डीसी विजय कुमार ने सोमवार को जिला के सेक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित बैठक ली और उन्हें मतदान से पूर्व और मतदान वाले दिन उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्याें के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान होने के बाद सभी मतदान दलों से ईवीएम/वीवीपैट को प्राप्त करना सुनिश्चित करें और सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करें। इसके अलावा मतदान दलों को मतदान संबंधित प्रदान किए गए लिफाफों को भी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के सफल निष्पादन के लिए शेष तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह ने सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर तहसीलदार कल्पा कंचन ठाकुर, खंड विकास अधिकारी पूह अभिषेक बरवाल सहित सभी सेक्टर अधिकारी और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें