फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में भूस्खलन के चलते रात के समय वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांच पर शाम 7:00 से सुबह 5:00 बजे तक वाहनों के गुजरने पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

पुलिस के जवानों को किया तैनात, दिनभर भूस्खलन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के भूस्खलन प्रभावित निगुलसरी क्षेत्र में रविवार को पहाड़ी से दिनभर भूस्खलन होता रहा। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। वहीं प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शाम 7:00 से सुबह 5:00 बजे तक यहां से वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गौर हो कि किन्नौर जिले के निचार खंड के तहत आने वाले निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच पर बीते कुछ दिनों से एक बार फिर स्थिति गंभीर हो गई है। आए दिन यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार दोपहर से निगुलसरी 26 सेक्टर के पास पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। गंभीर स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने एहतियात यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं लगातार खतरे को बढ़ता देखकर प्रशासन ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है, जो आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि निगुलसरी में पहाड़ी से बार- बार हो रहे भूस्खलन के चलते एनएच पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मौके पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने जिले के लोगों से बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें