संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर में बालक नाथ मंदिर का 19 से लेकर 21 अक्तूबर तक भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भावानगर में यह कार्यक्रम बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी और महेश्वर व्यापार मंडल भावानगर की ओर से किया जाएगा। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी राजेंद्र ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें।