फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुन्न चारंग गांव में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित कुन्नू चारंग गांव में भारी बर्फबारी होने से गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। इससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव में भारी बर्फबारी के कारण भारी बर्फबारी के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति अवरुद्ध हो गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुन्नू चारंग में तैनात आईटीबीपी चैक पोस्ट के लिए संपर्क मार्ग और बिजली भी बंद हो गई है। बताया जा रहा है गांव में ग्लेशियर आने से पिछले रविवार को दो वाहन दब गए थे। इसमें प्रेम कुमार नेगी और राजेश कुमार नेगी की कार शामिल थी। ग्रामीणों ने बर्फ को हटाकर वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया है। ग्राम पंचायत प्रधान निर्मला देवी ,उपप्रधान सुशील कुमार नेगी, लक्ष्मण देवी नेगी, अशोक कुमार नेगी, रघुवर नेगी, जीवन सिंह नेगी ,प्रेम सागर नेगी, बलदेव सिंह नेगी और शिवम नेगी ने जिला प्रशासन से मांग की कि कुन्नू चारंग गांव में बिजली, पानी और सड़क को जल्द बहाल करें, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें