ऐतिहासिक गांव की धरोहरों के बारे में लोगों से जुटाईं महत्वपूर्ण जानकारियां
संवाद न्यूज एजेसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्र सरकार के पंचायतीराज विभागके संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह ने ऐतिहासिक गांव कल्पा का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ऐतिहासिक गांव की धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही इन धरोहरों के संरक्षण के लिए विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्र की परंपरा, पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में भी जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और आग की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को कई जरूरी बातें बताईं। इसके बाद उन्होंने विष्णु नारायण नागिन और चंडिका माता कोठी के किले का भी दौरा किया। इस मौके पर जिला परिषद सरिता कुसान ग्राम पंचायत प्रधान सरिता चारस और उपप्रधान राकेश कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।