फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 10 दिसंबर को 220 केवी वांगतू-काशंग सर्किट में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड भावानगर की 220 केवी वांगतू-काशंग सर्किट एक और दो में विशेष मरम्मत कार्य के चलते 10 दिसंबर सुबह नौ बजे से सांय पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल रिकांगपिओ ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कल्पा खंड तक की विद्युत आपूर्ति 66/22 केवी उपकेंद्र नाथपा द्वारा उपलब्ध की जाएगी और अगर वोल्टेज का स्तर ठीक रहा तो पूह और स्पीति खंड में भी 220/66/22 केवी उपकेंद्र भोक्टू से विद्युत आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 220 केवी वांगतू-काशंग सर्किट एक और दो में विशेष मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, लेकिन 66/22 केवी उपकेंद्र नाथपा और 220/66/22 केवी उपकेंद्र भोक्टू के माध्यम से अगर वोल्टेज का स्तर ठीक रहता है तो विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें