फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंद्रह दिन में बिल की अदायगी नहीं की तो बिना सूचना कटेंगे बिजली के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपमंडल सांगला में 52 निजी उपभोक्ताओं और चार सरकारी कार्यालयों ने जमा नहीं करवाए बिजली बिल
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड की 11. 64 लाख रुपये की राशि पर मारी कुंडली

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। विद्युत उपमंडल सांगला के करीब 11.64 लाख रुपये की राशि उपभोक्ताओं के पास फंसी है। इसमें 52 निजी उपभोक्ता और चार सरकारी कार्यालय शामिल हैं। इसको लेकर विद्युत बोर्ड सांगला ने चेताते हुए कहा कि अगर उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर बकाया विद्युत बिलों की राशि जमा नहीं करेंगे तो बिना सूचना उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गौर हो कि विद्युत उपमंडल सांगला के तहत आने वाले सरकारी, गैर-सरकारी और अन्य उपभोक्ताओं ने अभी तक विद्युत बिलों की अदायगी नहीं की है। 52 निजी उपभोक्ताओं के अलावा पुलिस थाना सांगला, वन विभाग कार्यालय सांगला, तहसील कार्यालय सांगला और बीएसएनएल ने भी बिजली बिल पर कुंडली मारी हुई है। बिजली बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे 15 दिनों के भीतर बकाया विद्युत बिलों की अदायगी सुनिश्चित करें। उन्होंने चेताया कि अगर तय समय अवधि में बिलों की बकाया राशि को जमा नहीं किया गया तो उनकी विद्युत आपूर्ति बिना पूर्व सूचना के काट दी जाएगी। विद्युत उपमंडल सांगला के एसडीओ दीपक नेगी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि तय समय में बिजली बिल जमा करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें