संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक डॉ. देवू की निगरानी में हिमाचल आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ किन्नौर के चुनाव रिकांगपिओ में हुए। इसमें डॉ. संगीता नेगी को हिमाचल आयुष अधिकारी संघ किन्नौर की अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। इसके अतिरिक्त डॉ. गगन गौतम को उपाध्यक्ष, डॉ. आदित्य पुरी को महासचिव और डॉ. मुनीष को संयुक्त सचिव चुना गया। राज्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ. शिवानी नेगी, डॉ. सूरज प्रकाश, डॉ. मनोज और डॉ. अमन चुने गए हैं। वहीं डॉ. विद्यासागर नेगी, डॉ. संदीप को सलाहकार, डॉ. शालिनी और डॉ. कपिल को प्रेस सचिव, डॉ. शिवानी नेगी और डॉ. कनिका नेगी कोषाध्यक्ष और डॉ. बलबीर, डॉ. सदिक और डॉ. कुलदीप को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संगीता नेगी ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की मांगों को प्रदेश स्तर और सरकार के समक्ष उठाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में आयुष चिकित्सकों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया और मांगपत्र तैयार किया गया है, जो जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा।