फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को बचत भवन रिकांगपिओ के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उपायुक्त किन्नौर ने ईवीएम, पुलिस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की। उपायुक्त ने तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों में सभी न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसीलदार को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें