फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. अमित शर्मा ने संभाला उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को उपायुक्त किन्नौर का पदभार संभाला। इससे पूर्व डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त ऊना, एसडीएम सुंदरनगर, एसडीएम भोरंज और खंड विकास अधिकारी पच्छाद, जिला सिरमौर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालने से पहले वह निदेशक (निजी व वित्त) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और अतिरिक्त नियंत्रक (भंडार) उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश का कार्यभार संभाल रहे थे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला से संबंध रखने वाले डॉ. अमित कुमार शर्मा जिला किन्नौर के 40वें उपायुक्त हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा धर्मशाला और पालमपुर में हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें