फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कहासुनी के बाद पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतारा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पूह खंड की नमज्ञा पंचायत के खाब की घटना, आरोपी ने खुद को पुलिस और ग्रामीणों को दी सूचना
विज्ञापन

मृतक और आरोपी दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। पूह खंड के नमज्ञा पंचायत के अंतर्गत खाब पुल के समीप कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति ने दूसरे को पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के खड़ग सिंह राठी और शिशिर पाडे खाब से 200 मीटर दूर स्थित एक ढाबे में और मालिक के घर पर काम करते थे। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब दोनों ढाबे में थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने इस दौरान शराब का सेवन किया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसमें आरोपी शिशिर पांडे ने पत्थरों से वार कर खड़क सिंह को मौत के घाट उतार दिया। आसपास रिहायश नहीं होने के कारण किसी को सुबह तक मामले की भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह आरोपी शिशिर पांड ने खुद मामले की सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल शवगृह में भिजवा दिया है। वहीं मामले को लेकर गहनता से पड़ताल की जा रही है। दोनों शख्स काफी समय से किन्नौर में ही रह रहे थे। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की पुष्टि करते एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने बताया कि नेपाली मूल के दो लोगों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें