फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल रहा शानदार : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल शानदार रहा है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकट परिस्थितियों के बावजूद भी सरकार जनता के साथ खड़ी रही। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसमें कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का अहम योगदान रहा है। इस साल सेब को वजन के हिसाब से बेचने के फैसले से प्रदेश के बागवानों को लाभ हुआ है। इसी तरह प्रदेश मे लंबे समय से राजस्व विभाग में कानून संशोधन की आवश्यकता को देखते हुए संशोधन कर जनता को लाभ मिला है। राजस्व अदालत लगाकर इंतकाल और तकसीम का कार्य हुआ। नेगी ने कहा कि प्रदेश में भारी आपदा के बाद केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिलने के बावजूद भी सरकार ने लोगों को हर संभव मदद की। सरकार ने आपदा मैन्यूल में भी संशोधन कर राहत पैकेज देकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। नेगी ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए सभी वायदे को भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने आगे के चार साल भी सरकार इसी कुशल नेतृत्व के साथ कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें