फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने चगांव महेश्वर विष्णु नारायण मंदिर परिसर में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रभारी सूरत नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मंडल और क्लब के सदस्यों ने चगांव महेश्वर विष्णु नारायण और दुर्गा मंदिर सहित दोयगलांग परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंदिर परिसर के साथ-साथ मंदिर के आसपास की नालियों की भी सफाई की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान की शुरूआत जिले के पहले गांव चौरा स्थित माता हिरमा देवी के मंदिर परिसर से शुरू की। सूरत नेगी ने कहा कि 22 जनवरी को राष्ट्र हितैषी हिंदू वादी संगठनों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। 22 जनवरी को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और हिंदूवादी परिवार घरों में पांच दीये जलाएंगे। उस दिन हर मंदिर परिसर में एलईडी टीवी के माध्यम से समाज के प्रत्येक लोगों को शामिल कर दिवाली उत्सव की तरह त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष तेजिंद्र, मदन धनौरू, रंजीत सिंह, युधिष्ठिर, मस्तान, प्रेम सिंह, सुमन, विश्व कुमार, धन राज और शांति देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें