फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोष रैली निकालकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जताया विरोध, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
विज्ञापन

झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस, एक साल से किया ठगने का काम : कटवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में जश्न मनाने के विरोध में किन्नौर भाजपा ने सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कटवाल और पूर्व प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में रोष रैली निकाली। प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रिकांगपिओ चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है और पूरे एक वर्ष प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की हर घर की हर महिलाओं को 15,00 रुपये देने का वादा किया था लेकिन अभी तक एक भी महिला को एक रुपया भी नहीं मिला है और न ही एक साल में एक लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली है। सरकार ने लोगों की नौकरी छीनने का काम किया है। पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सैकड़ों संस्थाएं बंद करने का काम किया है। जिले में भी 15 संस्थानों को बंद किया गया। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए 62 करोड़ के बजट को बढ़ाकर भाजपा सरकार ने 140 करोड़ किया था, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह ने बजट बढ़ाने के स्थान पर उल्टा 51 करोड़ की कटौती की है। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किन्नौर जिले में साढ़े पांच सौ गरीब जरूरतमंद लोगों को एफआरए के तहत जमीन का अधिकार देने का काम किया था, वहीं जगत सिंह नेगी ने इसे भी बंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें