फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जागरुकता रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किनौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने वीरवार को मतदाता जागरुकता के तहत मोबाइल वैन और स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मजबूत लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है और इस दिशा में स्वीप गतिविधियों के तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान के महत्व पर जागरूक करें। मतदाता जागरुकता की कड़ी में 200 छात्र और छात्राओं ने जागरुकता रैली में भाग लिया और लोगों को मतदान का महत्व बताया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डाॅ. शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, निर्वाचन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें