फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोस चुनाव में प्रयोग होने वाले डीआईएसई सॉफ्टवेयर के संशय किए दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को विभिन्न बारीकियों से करवाया अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को डीवाईएसआई सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उनके सभी संशय दूर किए। बैठक में अधिकारियों को इसकी विभिन्न बारीकियों के बारे में भी समझा। बुधवार को सहायक आयुक्त किन्नौर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सॉफ्टवेयर समझने पर प्रकाश डाला, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा ने बैठक का संचालन किया और अधिकारियों के सॉफ्टवेयर के संदर्भ में सभी संशय दूर किए। जिला सूचना अधिकारी बलवान सिंह नेगी ने सॉफ्टवेयर पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया और डीआईएसई की विभिन्न बारीकियों से अधिकारियों को अवगत करवाया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें