संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने सूचना जारी करते हुए किन्नौर जिले में बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी नागरिकों और पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करने अपील की हैं। प्रशासन ने लोगों से कहा कि अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंंबर पर संपर्क किया जा सकता है।