संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने जिले में चार दिनों तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 28 से 31 मार्च तक मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया है। प्राधिकरण ने लोगों इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने का आह्वान किया है। इसके अलावा पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने के लिए कहा गया है। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786.223155, 51,52,53,54 और 1077 पर सूचित कर सकते हैं।