फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी बर्फबारी का अंदेशा, जिला आपदा प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निचले इलाकों में बारिश हुई शुरू, पारा शून्य से सात डिग्री नीचे तक लुढ़का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/किन्नौर। जिले में दोपहर के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम में आई तबदील के कारण समूचा जनजातीय जिला कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर जिले में पारा माइनस सात डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। गौर हो सीजन की पहली बर्फबारी के बाद शनिवार को फिर से मौसम दिनभर खराब बना रहा। हालांकि ठंड का प्रकोप पहले से अधिक बढ़ गया है। शनिवार दोपहर बाद किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, रक्षम छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर, रोपा वैली और भावावैली सहित अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। वहीं रामपुर उपमंडल के काशापाट, 12/20, 15/20, सराहन, किन्नू सहित कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत, श्रीखंड महादेव सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। शनिवार को किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान माइनस पांच डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम माइनस तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस छह डिग्री सेल्सियस रहा है। कंपकंपाती सर्दी में हजारों लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने जिले में चार फरवरी को 75 से 100 प्रतिशत तक बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने लोगों से ऊपरी क्षेत्र के पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155, 51, 52, 53, 54 और 1077 पर सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें