रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में एमएस प्रथम समेस्टर, इतिहास और राजनीति शास्त्र के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू हो गया है। प्रवेश प्रक्रिया में इच्छुक छात्र और छात्राएं ऑनलाइन रिकांगपिओ कॉलेज की वेबसाइट में 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा दी है, उनकी मेरिट के आधार पर रिकांगपिओ कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
सीट का विवरण मेरिट के आधार पर 8 अगस्त 2023 को निकाला जाएगा। रिकांगपिओ कॉलेज के प्राचार्य जनक नेगी ने बताया कि विद्यार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ महाविद्यालय में स्टाफ कक्ष में सुबह 11 बजे उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रवेश नहीं दी है, वे छात्र और छात्राएं 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा अगर सीट खाली रहती है, तभी उन्हें महाविद्यालय रिकांगपिओ में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज के इतिहास में कुल सीटों की संख्या 30 अैर राजनैतिक शास्त्र विभाग में भी 30 सीटें हैं।