संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक मार्च से तीन मार्च जिले में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी की है। इसको मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों और सैलानियों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। सहायक आयुक्त किन्नौर विजय कुमार ने जारी बयान में कहा कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786223155, 51,52,53,54 और 1077 नंबर पर सूचित करें।