फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजट की कमी के कारण लटका बेई रायलो कंडा संपर्क मार्ग का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वर्षों से कछुआ गति से हो रहा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगा बजट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के तहत बेई रायलो कंडा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य बजट के अभाव में लटक गया है। बीते 12 वर्षों से मार्ग का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। इसके कारण किसान-बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मसले को लेकर निचार खंड के कटगांव पंचायत के बेई गांव के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष कर्मचंद नेगी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचंद नेगी ने कहा कि बजट की कमी के कारण गांव बेई के रायलो कंडे मार्ग का निर्माण कार्य पिछले 12 सालों से बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बजट की दरकार है। गांव बेई के शोलंग नामक स्थान पर करीब सात बस्तियां हैं। बजट की कमी के कारण मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने से किसानों और बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कर्मचंद नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने पहले भी बजट मुहैया करवाया था। अब सात किलोमीटर मार्ग में से तीन से चार किलोमीटर का कार्य शेष है। वहीं कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता से इस बारे में जानकारी मांगी गई है। इस बारे में अधिशासी अभियंता को बैठक करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर किशोर लाल नेगी, छेरिंग दोरजे नेगी, रविंद्र बिष्ट नेगी, ललित कुमार नेगी, धनराज नेगी, राजेश कुमार नेगी और सुनील कुमार नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें