संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन तहसील के किंगल में वीरवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान शिविर में मौजूद लोगों को कानून की बारीकियों से अवगत करवाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को जनता के कल्याण के संबंध में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कानूनी सेवाओं के महत्व, सभी नागरिकों के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। साथ ही लोगों को उनके बारे में शिक्षित करने के लिए आम जनता के बीच कानूनी साक्षरता बढ़ाना है। अधिकार, कानूनी प्रक्रियाएं और उन्हें उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में घरेलू हिंसा, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली, निशुल्क कानूनी सहायता सहित अन्य जानकारियों के बारे जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।